फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: धर्मेंद्र ने खुद को बताया बुरा एक्टर, कहा- शोले के सेट पर पिकनिक मनाने जाता था

Tue, 17 Aug 2021 09:49 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोले - फोटो : social media
आज के दौर में भी अगर दोस्ती की बात हो तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले जय-वीरू आते हैं। विलन की बात हो तो गब्बर सिंह। बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट और एतिहासिक फिल्मों में शामिल है शोले का नाम। पुरानी पीढ़ी हो या फिर आज के बच्चे हर कोई इस फिल्म को बड़े ही चाव से देखता है। ये फिल्म आज भी देखना दर्शक बहुत ही पसंद करते हैं। इस फिल्म का हर किरदार खुद में ही एक मिसाल है।

फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्डस
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई रिकॉर्डस अपने नाम किए। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बहुत ही अच्छी कमाई की। इस फिल्म में ‘जय-वीरू’ की दोस्ती हो या फिर ‘बसंती’ का अंदाज आज भी लोग बहुत याद करते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, अमजद खान और जया बच्चन जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया। फिल्म में हर एक किरदार को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
विज्ञापन

2 of 5
रमेश सिप्पी - फोटो : Twitter
रमेश सिप्पी ने साझा की पुरानी तस्वीर

शोले के 46 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी टीम की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और अमजद खान सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शोले - फोटो : social media
धर्मेंद्र ने दिया मजेदार जवाब

रमेश सिप्पी के इस ट्वीट पर अपना जवाब देते हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लिखते हैं, ‘फिल्म के 46 साल पूरे होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई रमेश। आपने ही इस फिल्म को यादगार बनाया। मुझे लगता है मैं इस पूरी टीम में इकलौता बुरा एक्टर था। मेरे लिए ये सिर्फ एक पिकनिक था। मैंने इस फिल्म की शूटिंग का पूरा आनंद लिया’।
 

4 of 5
शोले - फोटो : Social Media
लोगों की जुबान पर हैं डायलॉग

शोले के सिर्फ किरदार ही यादगार नहीं हैं बल्कि इस फिल्म का हर एक डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। फिल्म में चाहे वीरू का मौसी डायलॉग हो या फिर ‘बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना’ अमजद खान का ‘कितने आदमी थे’ सहित फिल्म के ऐसे कई डायलॉग हैं जो आज भी याद किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोले - फोटो : Social Media
1975 में हुई थी रिलीज

शोले साल 1975 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म थी। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान ने शोले में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म माना जाता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जय और वीरू की जोड़ी ने दोस्ती की मिसाल पेश की थी। वहीं, हेमा मालिनी ने बसंती का रोल निभाया था।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें