बॉलीवुड और टीवी एक्टर शिवाजी साटम 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शिवाजी ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी पहचान आज भी छोटे पर्दे के सबसे चर्चित इंवेस्टिगेशन शो सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन से होती है। उनका यह किरदार छोटे पर्दे के हर एक दर्शक को अच्छे से याद है।
विज्ञापन
2 of 5
शिवाजी साटम
- फोटो : file photo
खास बात ये है कि एसीपी प्रद्युमन ही नहीं इस सीरियल का एक-एक किरदार काफी पॉपुलर रहा है। चाहे उसमें इंवेस्टिगेशन अफसर अभिजीत हो या 'दरवाजा तोड़ने वाले' दया। इन तीनों को बड़ी पहचान सीआईडी सीरियल से मिली है। वहीं शिवाजी साटम के बेटे भी किसी बड़े एक्टर से कम नहीं हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके बेटे के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान के साथ शिवाजी साटम
- फोटो : file photo
पहले बात करते हैं शिवाजी के एक्टिंग करियर की, तो आपको बता दें कि शिवाजी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्हें उनकी एक्टिंग के दम पर कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। इतना ही नहीं शिवाजी मराठी फिल्मों के भी जाने-माने एक्टर हैं। शिवाजी अपने एक्टिंग प्रोफेशन से पहले एक बैंक में काम करते थे।
4 of 5
Abhijeet Satam
- फोटो : file photo
अब बात करते हैं उनके फेमस बेटे कि जो मराठी फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर हैं। शिवाजी साटम के बेटे का नाम अभिजीत साटम हैं और वह एक एक्टर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। गौरतलब है कि अभिजीत साटम मराठी फिल्मों के नंबर वन एक्टर और अच्छे डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने कई सारी मराठी फिल्में का निर्देशन किया है।
खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अभिजीत साटम ने मराठी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मधुरा वेलणकर से शादी की हैं। बता दें कि मधुरा वेलणकर सोशल मीडिया में भी बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के लिए हमेशा नई-नई तस्वीरें अपलोड करते रहती हैं।