बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है शिल्पा शिरोडकर। जिन्होंने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया। शिल्पा ने साल 2000 में इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के बावजूद शिल्पा शिरोडकर को काफी बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। शिल्पा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।