हनी सिंह
- फोटो : Social media
यूलिया वंतूर के साथ अपने गाने 'याई रे' के प्रमोशन में उर्फी जावेद के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, 'मैं उस बच्ची से बहुत प्यार करता हूं, वह बहुत निडर और बहादुर है और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है, मुझे लगता है कि हमारे देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए। आप जो कुछ भी करने का मना बनाती हैं, बिना झिझक के, बिना किसी से डरे, चाहे आप कहीं से भी आती हों, चाहे आप किसी भी धर्म, जाती या परिवार से हों,। उन्होंने आगे कहा वह सब ने करें जो आपके परिवार में नहीं है लेकिन वह करो जो तुम्हारा दिल कहता है, बिना किसी से डरे।'