सुखी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'सुखी' में नजर आएंगी। सोनल जोशी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कुशा कपिला और चैतन्य चौधरी भी होंगे। 'सुखी', 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। यह एक गृहणी की कहानी है, जो अपने परिवार के कामों से छुट्टी लेकर कुछ दिन के लिए अपनी पुरानी जिंदगी में लौट जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि गृहणियों का भी मन होता है।