शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखा है। इस पत्र में बिजनेममैन ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया है कि मुंबई अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें फंसाया है। इतना ही नहीं राज कुंद्रा ने सीबीआई से मामले की जांच करने की भी मांग की है। राज कुंद्रा ने दावा किया है कि पूरा मामला एक व्यवसायी के व्यक्तिगत प्रतिशोध पर बनाया गया था, जिसने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा ने सीबीआई को लिखे अपने शिकायत पत्र में अधिकारियों का तक नाम लिखा है।
Bollywood: सिर्फ चेहरे पर ही नहीं शरीर के इन हिस्सों पर भी मेकअप कराती हैं अभिनेत्रियां, जान उड़ जाएंगे होश