फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने 'बाजीगर' के 30 साल पूरे होने का मनाया जश्न, शाहरुख और काजोल को कहा धन्यवाद

Tue, 14 Nov 2023 06:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी, बाजीगर - फोटो : social media
अपनी कातिलाना अदाओं और फिगर के लिए पहचानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ उनका स्टाइल उन्हें चर्चा में ले आता है, वहीं दूसरी ओर इन दिनों वह अपनी दिवाली पार्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन आज शिल्पा शेट्टी का नाम लाइमलाइट में उनकी डेब्यू फिल्म 'बाजीगर' के 30 साल पूरे होने के कारण आया है। फिल्म के साथ ही शिल्पा ने इंडस्ट्री में अपने शानदार 30 साल के सफर का जश्न सोशल मीडिया पर मनाया।  
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
साल 1993 में रिलीज हुई अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' ने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही शिल्पा ने भी हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे किए, जिस वजह से यह पल उनके लिए बेहद खास रहा।  शाहरुख खान, काजोल अभिनीत 'बाजीगर' में शिल्पा का रोल बेशक छोटा रहा हो, लेकिन उनके किरदार ने दर्शकों के दिलों पर प्रभाव छोड़ा था। हाल ही में, शिल्पा ने फिल्मों में अपने 30 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'बाजीगर' की कास्ट और क्रू के लिए एक शाक नोट लिखा।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
'बाजीगर' के बाद शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई तरह के किरदार निभाए। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'बाजीगर' की एक क्लिप साझा की। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान और काजोल को भी धन्यवाद दिया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'बाजीगर और मैंने 12 नवंबर को 30 साल पूरे कर लिए! मेरा मार्गदर्शक बनने के लिए जैन आरटीएन जी और वीनस को धन्यवाद। आपको अपने जीवन में पाकर बहुत खुशकिस्मत हूं।' 
The Railway Men: नेटफ्लिक्स की नई सीरीज पर बाबिल का भरोसा, बोले, पिता के नाम से नहीं अपने काम से बनाऊंगा पहचान

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media
शिल्पा आगे लिखती हैं, 'शाहरुख एक सच्चा बाजीगर होने के लिए और आप मेरे को-स्टार थे, लेकिन तब, अब और हमेशा के लिए आप मेरा एकमात्र एक्टिंग स्कूल रहे हो और मैं आपकी सबसे बड़ी फैन.. अब्बास भाई और मस्तान भाई... मुझे बच्चों की तरह रखने के लिए और मुझ पर खुद से ज्यादा भरोसा करने के लिए.. काजोल.. दोस्ती करने और (अनजाने में) मुझे निडर रहने की कला सिखाने के लिए धन्यवाद। मैं बहुत धन्य महसूस करती हूं... मैं अपने दर्शकों के प्रति आभारी हूं! यहां एक और 30 साल के लिए.. अगर मुझे पता होता कि किसी इमारत से फेंके जाने पर मुझे 30 साल की लंबी उम्र मिल जाएगी, तो मैं खुशी-खुशी दोबारा धक्का खाऊंगी, आखिरकार, हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में नजर आई थीं। अभिनेत्री अगली बार रोहित शेट्टी की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखाई देंगी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज होगी। इसके साथ ही शिल्पा 'केडी-द डेविल' में वी रविचंद्रन और संजय दत्त के साथ सत्यवती की भूमिका में भी नजर आएंगी। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
Angelina Jolie: पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के निष्कासन से दुखी हैं एंजेलिना जोली, इंटरनेट पर जताई चिंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें