शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के जरिए शिल्पा लोगों से अपील कर रही हैं कि लोग स्वास्थय कर्मियों के प्रति अपनी संवेदना दिखाएं। वीडियो में शिल्पा कह रही हैं, 'नमस्ते दोस्तों, मैं उम्मीद करती हूं कि इस कोरोना महामारी के दौरान आप और आपका परिवार सुरक्षित हैं और अच्छे स्वास्थ्य में हैं। बस मेरी आपसे गुजारिश है कि कुछ समय निकालकर उन तमाम डॉक्टर्स, नर्सेस और उन हेल्थ केयर वर्कर्स के बलिदान को भी थोड़ा सा याद कर लें। ऐसे बहुत सारे सोशल वर्कर्स हैं, जिन्हें अपनी सोसायटीज में, मोहल्ले में और सरेआम... हिंसा और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।'