फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर ने किया लॉकडाउन का अच्छा इस्तेमाल, घर में ही उगाए मिर्ची, बैंगन और स्ट्रॉबेरी

Mon, 27 Apr 2020 05:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar - फोटो : social media
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन हैं। ऐसे में सरकार ने आदेश दिए हैं कि लोग अपने घर से तभी बाहर निकले जब कोई बेहद जरूरी काम हो। ऐसे में देश के ज्यादातर लोग घर में रुककर इस लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। लॉकडाउन में घर में रह कर ये सितारे इन दिनों क्या कर रहे हैं इस इसकी जानकारी वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar ujala, Mumbai
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा भूमि पेडनेकर लॉकडाउन के बीच अपने घर में बेहद खास काम कर रही हैं। वह अपनी मां सुमित्रा पेडनेकर के साथ मिलकर हाइड्रापोनिक्स (जल संवर्धन) खेती कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने बीते दिनों दी थी। बीते एक महीने में उन्होंने मैथी, बैंगन, हरी मिर्ची और स्ट्रॉबेरी की खेती की है। अब उनके खेत की ये सब्जियां पूरी तरह से उगकर तैयार हैं। भूमि पेडनेकर ने इन सब्जियां की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Bhumi Pednekar, Sumitra Pednekar - फोटो : amar ujala mumbai
उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने खेत में उगाई सभी सब्जियों की तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में हरी मिर्ची, बैंगन, चौलाई,मैथी, और स्ट्रॉबेरी नजर आ रही हैं। सब्जियों की तस्वीरों के साथ भूमि पेडनेकर ने खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'महीनों के प्यार और देखभाल के बाद, हम आपके सामने पेश हैं'। सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर के खेत की सब्जियों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 
 

4 of 5
bhumi pednekar - फोटो : amar ujala
इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर के फैंस के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि भूमि पेडनेकर और उनकी मां लंबे समय से एक गार्डन बनाने की सोच रही थीं जिसको इन दोनों ने मिलकर लॉकडाउन में पूरा किया। बीते दिनों खेती करने की जानकारी देते हुए भूमि ने कहा, 'मैं और मेरी मां हमेशा से अपना हाइड्रोपोनिक्स गार्डन चाहते थें जहां हम अपनी सब्जियां उगाना चाहते थें और स्थायी जीवन शैली का लुत्फ उठाना चाहते थें। हम एक बगीचा चाहते थें ताकि अपनी दिनचर्या को घर तक ला सकें। अब हम अपने इस विकास से काफी खुश हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उन्होंने कहा था, 'क्वारंटीन के चलते मैं हाइड्रोपोनिक्स साइंस सीखने की तरफ बढ़ी और मैंने समझा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने का क्या मतलब है। इस दौरान मैं अपनी मां के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही हूं। मुझे गर्व है कि हमारा गार्डन अब हफ्ते के दो दिनों का खाना दे सकता है। मैंने लॉकडाउन के दौरान प्रकृति के करीब रहने की कोशिश की है और इससे मुझे एहसास हुआ है कि हम एक समुदाय के रूप में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन सकते हैं और इसके संरक्षण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं।' इसके साथ ही भूमि 'क्लाइमेट वॉरियर' मुहिम का भी हिस्सा हैं। इसके तहत भूमि लोगों में यह जागरुकता पैदा कर रही हैं कि कैसे वे पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए अपनी भागेदारी दे सकते हैं।'

पढ़ें: अनुष्का शर्मा की इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज, धरती पर कराएगा नरक का अनुभव    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें