फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary: अपनी शादी में सोने और हीरे के गहनों से लदीं थीं शिल्पा शेट्टी, तोहफे में राज ने दिया था 50 करोड़ का बंगला, देखिए शादी का एलबम

Mon, 22 Nov 2021 10:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/shilpashettians
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की आज 12वी वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर शिल्पा ने राज के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने राज के साथ शादी की कई फोटोज शेयर करते हुए खास मैसेज लिखा है। पिछले कुछ दिनों ने खबरें थीं कि पोर्न रैकेट में राज का नाम आने के बाद से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इतना ही नहीं कई रिपोर्ट्स में तो ये तक कहा गया कि शिल्पा, राज से तलाक लेने जा रही हैं, लेकिन इन सभी खबरों को गलत बताते हुए शिल्पा ने राज के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को यूके के बिजनेस मैन राज कुंद्रा से डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी आज भी चर्चा में रहती है।
विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें - फोटो : फाइल
दुल्हन के जोड़े में शिल्पा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। शिल्पा शेट्टी की शादी रॉयल अंदाज में हुई थी। सगाई पर राज ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी।
विज्ञापन

3 of 7
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें - फोटो : फाइल
शादी में शिल्पा ने 50 लाख रुपये का लहंगा पहना था। इस लहंगे को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। जिसमें लाल स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे हुए थे। वहीं राज ने डिजाइनर शांतनु और निखिल का बनाई हुई शेरवानी पहनी थी।

4 of 7
Raj Kundra and Shilpa Shetty wedding - फोटो : file photo
शिल्पा ने शादी में सोने और हीरे दोनों के गहनें पहने थे। शिल्पा ने कुंदन के गहनों की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी। शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत के ग्रैंड फंक्शन भी किए गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 7
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
राज ने शिल्पा को दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये थी। शादी से पहले भी राज ने शिल्पा को अमिताभ बच्चन के घर के सामने वाला बंगला खरीद कर दिया था, जिसके बाद ही शिल्पा ने उनसे शादी के लिए हां कही थी।
विज्ञापन

6 of 7
Raj Kundra and Shilpa Shetty wedding reception - फोटो : file photo
शिल्पा और राज की शादी के बाद मुंबई में फिल्म हस्तियों के लिए एक रिस्पेशन भी रखा था, जिसमें उनका वेडिंग केक का वजन 80 किलो से भी ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राज कुंद्रा,शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद से ही राज कुंद्रा लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। वह कुछ दिनों से प्राइवेट अपनी लाइफ जी रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें