फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरशाह: कैप्टन विक्रम बत्रा के दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता निराश? बोलें- नहीं करनी चाहिए थी फिल्म

Wed, 18 Aug 2021 11:39 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेरशाह - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह की काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में विक्रम बत्रा के किरदार को निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय को दर्शकों ने सराहा है। उन्होंने जिस शिद्दत से फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है, उसे लेकर उनकी प्रशंसा हो रही है। हालांकि, इस बीच फिल्म में विक्रम बत्रा के करीबी दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता साहिल वैद निराश हैं। उन्होंने अपनी यह निराशा  हालिया इंटरव्यू में जाहीर की है।

शेरशाह में विक्रम बत्रा के सबसे अच्छे दोस्त सनी के रूप में दिखाई देने वाले अभिनेता साहिल वैद का कहना है कि उन्होंने यह फिल्म अनिच्छा से की थी। उनका कहना है कि फिल्म में उनके काम को लेकर चर्चा नहीं हो रही, जिसकी वजह से वो निराश हैं। साहिल वैद का कहना है कि वो फिल्म में एक सैनिक का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन उनको विक्रम बत्रा के करीबी दोस्त का किरदार दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
साहिल वैद - फोटो : फिल्म स्क्रीन शॉर्ट
साहिल वैद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कैप्टन विक्रम बत्रा के करीबी दोस्त की भूमिका नहीं करना चाहते थे। उनका कहना है, मुझे लगा कि यह बहुत छोटी भूमिका है। मैं वास्तव में इस भूमिका को नहीं करना चाहता था। मैं निर्देशक के पास गया और उनसे कहा कि मुझे समान भूमिका दें। मैं अपने करेक्टर के साथ खेलना पसंद करूंगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
शेरशाह - फोटो : अमर उजाला मुंबई
साहिल वैद का कहना है कि मैं एक सैनिक की भूमिका निभाना चाहता था। क्योंकि मुझे अभी तक किसी ने सैनिक की भूमिका में नहीं देखा है। मैं सैनिक की भूमिका वाले दृश्यों को करना चाहता था। लेकिन, निर्देशक को यकीन था कि मैं सनी का किरदार निभाने के लिए सबसे उपयुक्त हूं। 
 

4 of 5
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल वैद ने कहा कि अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो कोई भी इस फिल्म के सहायक कलाकारों के काम को नहीं सराह रहा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बारे में काफी बातें हो रही हैं, लेकिन फिल्म में सहायक किरदार निभाने वाले अभिनेताओं को सराहना नहीं मिल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेरशाह - फोटो : शेरशाह
उन्होंने कहा कि कई अद्भुत अभिनेताओं ने अपने अहंकार को दूर रख इस फिल्म में छोटी-छोटी भूमिकाएं की, क्योंकि वे लोग कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इसलिए ही मैंने यह फिल्म की और अब मुझे अहसास हो रहा है कि मुझे यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें