फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: पूनम पांडे के पब्लिसिटी स्टंट पर फूटा शर्लिन चोपड़ा का गुस्सा, बोलीं- 'क्या हासिल कर लिया'

Sun, 04 Feb 2024 10:35 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार को पूनम पांडेय के खिलाफ वकील अली काशिफ ने एफआईआर दर्ज कराई है। मौत की झूठी खबर फैलाने के आरोप में पूनम की मैनेजर निकिता शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे को लेकर शुक्रवार को खबर आई थी कि उनका निधन हो गया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। हालंकि, शनिवार को पूनम खुद सामने आईं और कहा कि वे जिंदा हैं। विवादों में रहने वालीं पूनम पांडे ने कैंसर जागरूकता के नाम पर ये जो कुछ किया, उससे सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। डेथ स्टंट से लोगों में आक्रोश फैल गया है। सेलेब्स से लेकर आम जनता तक हर कोई उनके व्यवहार की आलोचना कर कहा है। अब शर्लिन चोपड़ा ने उनके इस पीआर स्टंट पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा ने पूनम पांडे के इस पब्लिसिटी स्टंट को लेकर कहा, 'क्या कोई भी सामाजिक जागरूकता अभियान धोखाधड़ी और झूठ के आधार पर चलाया जा सकता है। पूनम ने फ्रॉड का इस्तमाल क्यों किया? सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित महिलाएं कह रही हैं, वो पूनम पांडे के इस स्टंट को लेकर शर्मिंदा महसूस कर रही हैं। तो आपने क्या हासिल किया, पूनम?' 

Adah Sharma Interview: खेमेबाजी के खेल पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बस्तर में मेरा किरदार देख लोग फिर चौकेंगे
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि शुक्रवार, 2 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया गया। इसमें लिखा गया था कि हमने सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम को खो दिया है। साथ ही यह भी कहा गया कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। शुरुआत में किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन न्यूज एजेंसियों ने भी इस पोस्ट के हवाले से ही खबर की पुष्टि कर दी। यही नहीं, उनके मैनेजर ने भी अलग-अलग मीडिया से बात कर उनके निधन की खबर को सही ठहराया।

4 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
शनिवार को अभिनेत्री ने खुद का एक वीडियो साझा करते हुए इस खबर को गलत बताया और अपने बयान में जोड़ा, 'मुझे खेद है कि मैं इस आंसू का कारण बनी और जिन लोगों को मैंने ठेस पहुंचाई है, उनके लिए मैं माफी चाहती हूं। मैं बातचीत में सभी को चौंकाना चाहती हूं।' हम इसके बारे में पर्याप्त बात नहीं कर रहे हैं, जो कि सर्वाइकल कैंसर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
शर्लिन ने आगे कहा, 'हां! मैंने अपने निधन की झूठी कहानी बनाई है... चरम मुझे पता है...लेकिन अचानक हम सभी सर्वाइकल कैंसर के बारे में बात कर रहे हैं, हैं न? यह एक ऐसी बीमारी है जो चुपचाप आपकी जान ले लेती है और इस बीमारी को तुरंत सुर्खियों में आने की जरूरत थी। मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरी मौत की खबर से मुझे क्या हासिल हुआ है।' इसी बीच शनिवार को पूनम पांडे के खिलाफ वकील अली काशिफ ने एफआईआर दर्ज कराई है। मौत की झूठी खबर फैलाने के आरोप में पूनम की मैनेजर निकिता शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने खुद पर लगे आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, महिलावादी का टैग मिलने पर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें