द केरल स्टोरी का पोस्टर और अदा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को हाल ही में हुए फिल्म पुरस्कारों की किसी भी श्रेणी में नामित तक नहीं किया गया, जबकि ये बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार रही, आपको इस पर गुस्सा तो आया होगा?
मैं कुछ न ही कहूं तो बेहतर है। बतौर अभिनेत्री मेरा काम था एक ऐसी फिल्म में अपना सब कुछ निछावर कर देना, जिसकी कहानी बहुत ही सामयिक और बोल्ड है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ एक मुश्किल फिल्म रही, मेरे लिए। इसकी शूटिंग, इस किरदार के लिए तैयारी और इस फिल्म की रिलीज, सब कुछ चुनौती भरा रहा। जिन लोगों ने भी ये फिल्म देखी, इसे अपना प्यार दिया, उन सबकी मैं शुक्रगुजार हूं। दर्शकों प्यार ही मेरा सबसे बड़ा पुरस्कार है।