राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
बता दें कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि, वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं। कॉमेडियन का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि राजू श्रीवास्तव को पूरी तरह से होश आने के लिए अभी एक हफ्ते का और समय लग सकता है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। गौरतलब है कि 10 अगस्त को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिम करते समय अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।