फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की शौकीन हैं शहनाज गिल: उनके पास हैं यह लग्जरी कारें, 1.2 करोड़ की जगुआर एक्सजे भी लिस्ट में

Mon, 18 Oct 2021 06:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'बिग बॉस' से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी जबरदस्त हिट हुई थी। इस जोड़ी को उनके प्रशंसक 'सिडनाज' पुकारते थे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद यह जोड़ी टूट गई और शहनाज अभी भी सिड के जाने के गम से नहीं उभरी हैं। हालांकि, उनके प्रशंसक इस खूबसूरत जोड़ी को आखिरी बार ‘अधूरा’ गाने के जरिए देख सकते हैं, जो कि जल्द रिलीज होने वाला है। गाने के साथ एक टैगलाइन लिखी गई है  ‘एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी।' शहनाज ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड में अभिनय किया। फिर लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 में भाग लिया, जहां वह सिद्धार्थ शुक्ला से मिली और तीसरे स्थान पर रहीं।

 

विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन क्या आपको पता है कि सुपर टैलेंटेड शहनाज गिल के पास कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। वह कारों की जबरदस्त शौकीन हैं। शहनाज अभिनय करती हैं, गाना भी गाती हैं और नृत्य भी करती हैं, तभी उन्होंने इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। दिलजीत दोसांझ अभिनीत उनकी फिल्म होन्सला राख रिलीज हो चुकी है। जिसमें उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, शहनाज गिल और शिंदा ग्रेवाल हैं। निर्माता के रूप में यह दिलजीत दोसांझ की पहली फिल्म है। आइए जानते हैं शहनाज गिल के पास कौन-कौन सी कारें हैं...

 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज गिल के पास कई कारें हैं। उनके सुपर लग्जरी कार कलेक्शन में ऑडी ए4, होंडा सिटी, रेंज रोवर इवोक, ऑडी क्यू3, मर्सिडीज बेंज सी-क्लास शामिल हैं। उनकी ऑडी क्यू3 की कीमत करीब 34 लाख रुपये है। यह लग्जरी कार 1.3 लीटर 4 सिलेंडर इंजन के साथ आती है और 17 किमी प्रति लीटर की ईंधन दक्षता के साथ 148 बीएचपी और 250 एनएम अधिकतम टॉर्क देती है। 

 

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram
इसके अलावा, शहनाज गिल के पास सफ़द रंग की मर्सडिज बेंज सी-क्लास भी है। इस कार कीमत करीब 46.63 लाख रुपये है। यह 1.5 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज के पास काले रंग की जगुआर एक्सजे भी है। इस लग्जरी कार की कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, शहनाज के पास रेंज रोवर इवोक भी है। इस कार की कीमत करीब 65 लाख रुपये है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु के बाद शहनाज गिल की जिंदगी पूरी तरह सूनी हो गई है। वह सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं और यह भी कहा जा रहा था कि दोनों ही शादी करने वाले हैं। यही वजह है कि सिद्धार्थ की मृत्यु पर वह फूट-फूटकर रोती हुईं दिखीं थी और अचेत हो गईं थीं। हालांकि, वह इस गम से निकलते हुए पहली बार अपनी फिल्म होन्सला राख के प्रमोशन के दौरान मुस्कराते हुए दिखी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें