शेफाली जरीवाला
- फोटो : instagram
इस बारे में शेफाली कहती है, 'यही समस्या है। लोग मर्दों को नहीं, सिर्फ औरतों को जज करते हैं। ऐसा क्यों है कि पुरुष 10 बार शादी कर सकते हैं और महिलाएं दो बार भी नहीं। महिलाओं को यह तक कह दिया जाता है कि इसी ने कुछ किया होगा। इसमें कुछ गड़बड़ होगी। मुझे भी 'कांटा लगा' लड़की, यह बहुत बोल्ड है और ना जाने क्या क्या सुनना पड़ा था। हम कई प्रकार की भूमिकाएं पर्दे पर निभाते हैं। हम पर्दे पर अगर बुरे दिखते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने असल जीवन में भी वैसे ही हैं।'