फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकत कैफी आजमी का निधन और बिग बॉस से खेसारीलाल बाहर, पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sat, 23 Nov 2019 06:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
फिल्म अदाकारा और लेखिका शौकत कैफी आजमी का शुक्रवार को निधन हो गया। मशहूर शायर, लेखक व गीतकार कैफी आजमी की पत्नी तथा मशहूर अदाकारा शबाना आजमी व मशहूर कैमरामैन बाबा आजमी की मां शौकत (90) लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, इसी बीमारी के चलते शुक्रवार शाम को उनका जुहू स्थित आवास पर इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल के समय उनकी बेटी शबाना आजमी भी वहीं मौजूद थीं। 

मशहूर शायर, गीतकार कैफी आजमी की पत्नी शौकत का इंतकाल, लंबे समय से थीं बीमार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने खुलासा किया है कि मां बनने के बाद से उन्हें फिल्मों में काम मिलना मुश्किल हो गया है। इन दिनों वह अपना पोडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' का सीजन 4 होस्ट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। नेहा धूपिया ने पिछले साल बेटी मेहर को जन्म दिया था। अब उन्होंने कहना है कि जब से उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया है तब से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही है। नेहा धूपिया के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

बेटी को जन्म देने के बाद अक्षय की अभिनेत्री को नहीं मिल रहा काम, आखिरी फिल्म के लिए मिला था पुरस्कार
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
'बिग बॉस 13' शुक्रवार को एक बहुत बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। 'वीकेंड का वार' से पहले ही बिग बॉस ने खेसारीलाल यादव को घर से बाहर कर दिया। अचानक हुए इस फैसले से दर्शक हैरान रह गए। 

'वीकेंड का वार' से पहले बिग बॉस से बाहर हुए खेसारीलाल यादव, इस वजह से होना पड़ा बेघर

4 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना की इस साल की तीसरी रिलीज फिल्म बाला ने सौ करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। आयुष्मान के करियर की ये तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है।

सौ करोड़ी फिल्म बनी बाला, बधाई हो और ड्रीमगर्ल के बाद ऐसा करने वाली आयुष्मान की तीसरी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - फोटो : Social Media
टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों काफी उठापटक देखने के मिल रही है। पिछले दिनों कई बड़े एक्टर्स ने इस शो को अलविदा कह दिया है। पहले टप्पू का किरदार निभा रहे भव्य गांधी ने शो छोड़ा। उसके बाद सोनू का किरदार निभा रहीं निधि भानुशाली भी शो से अलग हो गईं। इस बीच खबर आ रही है कि एक और किरदार ने इस शो को बाय-बाय कह दिया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को लगा बड़ा झटका, इस एक्ट्रेस ने शो को कहा अलविदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें