शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
शत्रुघ्न कहते हैं कि अमिताभ के लिए उनके दिल में सिर्फ प्रेम, सम्मान और स्नेह ही है। शत्रुघ्न ने बताया कि अगर उनसे कोई इस बारे में पूछता भी है तो वह सिर्फ यही कहते हैं कि 'छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी।' अमिताभ के साथ तो उनका सब ठीक ही रहा लेकिन राजेश खन्ना के साथ थोड़ा मनमुटाव जरूर हुआ था।
शत्रुघ्न ने बताया कि राजेश खन्ना का मनमुटाव फिल्मों को लेकर नहीं, बल्कि राजनीति को लेकर हुआ था। शत्रुघ्न कहते हैं, 'राजेश खन्ना बहुत विचलित हो गए थे जब चुनावों में मैं उनके खिलाफ खड़ा हो गया। सच बताऊं तो मैं चाहता नहीं था कि मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूं लेकिन लालकृष्ण आडवाणी जी को मैं मना भी नहीं कर पाया। मैंने यह बात राजेश को बताने की कोशिश भी की लेकिन उन्होंने सुनना पसंद नहीं किया। काफी लंबे समय तक हम दोनों ने बात भी नहीं की। हालांकि, कुछ सालों बाद हम बात करने लगे।'