फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shatrughan Sinha: बीमारी के बीच टी20 विश्व कप फाइनल मैच का आनंद उठाते दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-विवादों से दूर

Mon, 01 Jul 2024 06:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : एक्स
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कुछ दिनों बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके बिगड़े हुए स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसक काफी चिंतित थे। शत्रुघ्न की बीमारी के बीच दावा किया गया था कि अभिनेता की सर्जरी हुई है। हालांकि, बाद में बेटे ने खुद आकर असल सच्चाई की पुष्टि की थी। वहीं, अब शत्रुघ्न ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह  टी20 विश्व कप फाइनल मैच का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : एक्स
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स हैंडल पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप फाइनल मैच देखते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि तस्वीरों का स्थान स्पष्ट नहीं था, लेकिन दिग्गज अभिनेता कुछ दोस्तों और अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ नजर आए। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सोशल मीडिया/यूट्यूबर्स के हमारे कुछ अच्छे दोस्तों द्वारा बनाए गए 'विवाद और भ्रम' से दूर।"



विज्ञापन

3 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@shatrughansinhaofficial
अभिनेता ने आगे लिखा, "सच तो यह है कि हम अपने परिवार के सबसे अच्छे सदस्यों, भाइयों और प्यारे दोस्तों के साथ आनंद ले रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सबसे चर्चित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आनंद ले रहे हैं। न केवल अनुष्का शर्मा के बल्कि देश के हीरो विराट कोहली को देखना भी बहुत अच्छा है। शानदार प्रदर्शन देखना सुखद अनुभव था।"

4 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार के साथ - फोटो : ट्विटर
 शत्रुघ्न ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा,  "इस शानदार जीत के लिए टीम को बधाई और शुभकामनाएं। दोनों दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी20 से संन्यास लेने और अगली पीढ़ी के लिए नया रास्ता दिखाने का सही समय पर सुंदर निर्णय लेना है।  यह बेहद रोमांचकारी और मनोरंजक मैच था और हमें उनके सबसे अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम साउथ अफ्रीका को भी पूरा श्रेय देना चाहिए। जय हिन्द!"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि पिछले दिनों शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की और उनकी हालत के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लव ने बताया कि दिग्गज अभिनेता को कुछ दिनों से वायरल फीवर और कमजोरी थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Shweta Tripathi: आलीशान जिंदगी जीती हैं 'मिर्जापुर' की तीखे तेवर वाली गोलू, इतनी संपत्ति की हैं मालिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें