फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीना रॉय के प्यार में दीवाने थे शत्रुघ्न सिन्हा, शादी की बात सुन बच्चों की तरह रोए थे

Mon, 09 Dec 2019 02:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shatrughan Sinha - फोटो : Social Media
जब वो पर्दे पर हीरो बने तो दुश्मनों को 'खामोश' कर दिया। विलेन का किरदार निभाया तो हीरो से ज्यादा महफिल लूटी। शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में डायलॉग बोलने का एक नया ही तरीका ईजाद कर दिया। उनके मुंह से बोला गया हर संवाद खुद-ब-खुद दमदार लगने लगता था। 1969 में फिल्म साजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने शत्रुघ्न सिन्हा ने 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। एक और वजह से उनका नाम खूब खबरों में उछला, वो वजह थीं रीना रॉय। आज शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन पर उनके जिंदगी के कुछ पुराने पन्ने पलटते हैं।  

विज्ञापन

2 of 6
Reena Roy - फोटो : twitter
सुभाष घई की फिल्म ‘कालीचरण’ को खूब कामयाबी मिली थी। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के अपोजिट थीं रीना रॉय। फिल्म हिट हुई और इसी के साथ  इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगीं। अखबारों और मैग्जीन में रीना और शत्रु की प्रेम कहानी के किस्से छपने लगे। कहा जाता है कि दोनों अपने प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

3 of 6
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha - फोटो : twitter
एक बार रीना किसी काम के सिलसिले में लंदन गई हुई थीं। तभी शत्रुघ्न ने पूर्व मिस इंडिया पूनम से शादी कर ली। ये खबर सुनकर रीना चौंक गई थीं और तुरंत लंदन से वापस आ गईं। इसके बाद वो सीधा शत्रुघ्न के घर पहुंची और उनसे जवाब मांगा।

4 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न की शादी के बाद रीना रॉय के साथ उनके संबंधों की खबरें बनी रहीं। शत्रुघ्न सिन्हा की किताब ‘एनिथिंग बट खामोश’ किताब में रीना रॉय और उनके रिलेशनशिप को लेकर बहुत कुछ लिखा गया है। इस किताब की लेखक भारती एस प्रधान ने वह वाकया भी बताया, जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की शादी की बात सुनकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोये थे।
विज्ञापन

5 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
किताब के मुताबिक, पहलाज निहलानी ने जुहू के एक होटल में शत्रुघ्न को रीना की शादी के बारे में बताया। निहलानी का बात सुनकर शत्रुघ्न ने रीना रॉय को फोन किया और बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगे। निहलानी कहते हैं कि उन्होंने पहली बार शत्रु को इस तरह रोते हुए देखा था। हालांकि उन्होंने शत्रुघ्न को राय देते हुए कहा था कि रीना को जाने दो, शादी करने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने ये बात मानी थी कि शादी के बाद भी उनके रीना के साथ संबंध थे। वहीं पूनम ने भी कहा था कि वो अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब कुछ जानती थीं। इसके चलते दोनों में टकराव भी हुआ। लेकिन आखिरकार सब ठीक ही हो गया। शादी के बाद शत्रुघ्न के दो बेटे लव, कुश और एक बेटी सोनाक्षी हुई। 

'मैं तेरी इतनी बोटियां करूंगा' से लेकर 'अबे खामोश' तक, शत्रुघ्न सिन्हा के ये हैं 10 शानदार डायलॉग्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें