फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड: रितेश देशमुख ने जताया शोक तो इस अभिनेता ने साधा सरकार पर निशाना

Mon, 09 Dec 2019 12:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Delhi Fire - फोटो : PTI
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में रविवार तड़के करीब 5 बजे लेडीज पर्स, बैग और प्लास्टिक आइटम बनाने की चार मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जैसी ही लोगों की इस घटना की खबर लगी, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना से सदमे में हैं। जानिए इस घटना पर क्या बोले आपके चहेते स्टार्स...
विज्ञापन

2 of 6
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
इस घटना पर दुख जताते हुए बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा, 'दिल्ली अग्निकांड को सुनकर बहुत बुरा लगा। जिन्होंने अपनों को खोया उनके प्रति मेरी संवदेना और जो जख्मी हुए, उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएं।'

विज्ञापन

3 of 6
shaan - फोटो : social media
गायक शान उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक समारोह में शामिल हुए थे। जब उन्हें इस घटना की खबर लगी तो वो दुखी हो गए। शान ने ट्वीट किया, 'दिल्ली की अनाजमंडी में हुए अग्निकांड से बेहद दुखी हूं। पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। आशा करता हूं कि ऐसा हादसा फिर कभी न हो।'

4 of 6
Shatrughan Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस घटना पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के अनाजमंडी में हुए अग्निकांड से दुखी हूं। उन परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन

5 of 6
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
एक्टर और नेता एक्टर राज बब्बर ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, 'दिल्ली अग्निकांड में इतनी जिंदगियों को खोने से सदमे में हूं। जैसे-जैसे हादसे की पूरी जानकारी सामने आ रही है, ऐसा लग रहा है कि यह हादसा बस घटित होने का इंतजार कर रहा था। MCD और दिल्ली सरकार को यह जिम्मेदारी लेनी होगी। यह अफसोसजनक है कि राजधानी में रहते हुए भी सिस्टम लोगों की जिंदगी नहीं बचा सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हादसे के समय बिल्डिंग में 100 से अधिक लोग फंसे थे। 40 लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल लिया गया जबकि 60 लोगों को धीरे-धीरे अचेत अवस्था में निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। वहां 43 को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 17 का इलाज जारी है।

Bigg Boss 13: बेघर होते ही भड़कीं हिमांशी, इन दो कंटेस्टेंट्स की बताई असलियत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें