फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब पटौदी से शादी के लिए शर्मिला टैगोर ने अपनाया था इस्लाम धर्म, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

Sun, 08 Dec 2019 08:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
sharmila tagore - फोटो : अमर उजाला
गुजरे जमाने की अदाकारा शर्मिला टैगोर 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 60-70 के दशक में शर्मिला ने एक के बाद एक कई शानदार फिल्में दी थीं। फिल्म 'कश्मीर की कली' ने शर्मिला के करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। शर्मिला का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता गितेन्द्रनाथ टैगोर 'टैगोर एल्गिन मिल्स' के ब्रिटिश इंडिया कंपनी के महाप्रबंधक थे। शर्मिला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1959 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपुर संसार' से की थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sharmila tagore - फोटो : instagram
शर्मिला ने अपने जीवनसाथी के रूप में मशहूर क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे मंसूर अली खान पटौदी को चुना। मंसूर अली खान पटौदी से शर्मिला की पहली मुलाकात उनके कोलकाता स्थित घर पर ही हुई थी। पटौदी अपने किसी दोस्त के साथ वहां किसी कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिला जहां नवाब पटौदी को देखते ही फिदा हो गई थीं वहीं नवाब शर्मिला की मुस्कान के कायल थे। दोनों के मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे काफी करीब आ गए थे। शादी के वक्त लोग अटकलें लगा रहे थे कि शर्मिला की फिल्मों में बोल्ड इमेज को पटौदी खानदान स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही दोनों के धर्म अलग थे। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों ने सहमति से शादी कर ली। शर्मिला को मंसूर अली खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था। 

4 of 5
sharmila tagore and mansoor ali khan - फोटो : social media
पटौदी और शर्मिला टैगोर के रोमांस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा है। दरअसल, रिश्ते के शुरुआती दिनों में पटौदी ने शर्मिला टैगोर को गिफ्ट में रेफ्रिजरेटर दिया था। उस समय उपहार के रूप में रेफ्रिजरेटर देना बड़ी बात होती थी। इतना ही नहीं पटौदी शर्मिला को समय-समय पर फूल और खत भी भेजते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sharmila tagore - फोटो : ट्विटर
इसके अलावा एक किस्सा यह भी मशहूर है कि क्रिकेट के मैदान में नवाब पटौदी शर्मिला का स्वागत छक्के से किया करते थे। कहा जाता है कि शर्मिला जहां भी बैठती थीं, वो उसी दिशा में छक्का मारा करते थे। 

लंबे वक्त से एक्स ब्वॉयफ्रेंड के जवाब का इंतजार कर रहीं ये स्टारकिड, हाल ही में किया डेब्यू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें