बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शरमन जोशी अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अभिनेता ने अपने वेब शो ‘कफस’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की है। इस बार वह एक बाल कलाकार के पिता की भूमिका में हैं, जो काम के दौरान यौन शोषण का शिकार हुआ है। हाल ही में, शरमन ने कंटेंट पर सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में खुलकर बात की है।