फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhoo: अजय देवगन की मां का रोल नहीं निभाना चाहती थीं मधु, वर्षों बाद किया इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का खुलासा

Fri, 07 Jul 2023 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मधु - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मधु  90 के दशक का जाना माना नाम है। उस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री के नाम की तूती बोलती थी। हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में अभिनेत्री का नाम शुमार था। मधु ने बॉलीवुड तब ,जब उनका करियर पीक पर था। अब काफी वर्षों बाद अभिनेत्री ने फिल्मों को अलविदा कहने की वजह का खुलासा किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मधु - फोटो : सोशल मीडिया

 हाल ही में, एक इवेंट में मधु ने बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले के पीछे की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भूमिकाएं उन्हें ऑफर की गई थीं, उससे वह नाखुश थीं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी एक निश्चित उम्र के बाद अभिनेत्रियों के लिए 'मीटेबल रोल' पाना मुश्किल होता है।

Honey Singh: हनी सिंह ने पूरी की अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग, रैपर ने निर्माता-निर्देशक का जताया आभार

विज्ञापन

3 of 5
मधु - फोटो : सोशल मीडिया

इस इवेंट के दौरान मधु ने खुलासा किया कि उन्हें ऑन-स्क्रीन किसी फेमस स्टार की मां का किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने अजय देवगन का उदाहरण दिया क्योंकि उन्होंने 1991 में उनके साथ ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे अजय देवगन की मां का किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। हम दोनों इंडस्ट्री में एक साथ लॉन्च किए गए और समान उम्र के थे।’

Project K: इतिहास रचने जा रही 'प्रोजेक्ट के', सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होंगे कई खुलासे, पता चलेगा कब होगी रिलीज

4 of 5
मधु - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में आगे मधु ने 90 के दशक की फिल्मों की रूपरेखा के बारे में बात करते हुए कहा,  ‘90 के दशक के दौरान एक्शन फिल्मों और नायकों का बोलबाला था। इन फिल्मों में मेरी भूमिकाओं में मुख्य रूप से डांस करना, कुछ रोमांटिक लाइनें बोलना और माता-पिता के साथ आंसू बहाना शामिल था। इन सब में मैंने सिर्फ डांस को ही काफी एंजॉय किया था। मुझे धीरे-धीरे एहसास हुआ कि मैं इस बदलाव से बहुत नाखुश थी।’

Kailash Kher: आत्महत्या करने गंगा में कूद गए थे आवाज के जादूगर 'कैलाश खेर', अजनबी ने ऐसे दी दूसरी जिंदगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधु - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान मधु ने इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की एक और वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा ‘लगभग 10 वर्षों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद मैंने फैसला किया कि अब इसे छोड़ने का समय आ गया है। मैं शादी करना चाहती थी और यह मेरे लिए इंडस्ट्री छोड़ने का सबसे बड़ा कारण बन गया। इसलिए मैंने शादी कर के बच्चे पैदा करने और अपना जीवन जारी रखने का फैसला किया।’

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें