जुग जुग जियो
- फोटो : insta
फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर जितनी चर्चा में वरुण धवन और कियारा आडवाणी हैं, उतनी ही सुर्खियां अनिल कपूर और नीतू कपूर भी बटोर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन सितारें अब भी इसको प्रमोट कर रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर ने इसी क्रम में जुग जुग जियो' की झलक दिखाती एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री नीतू कपूर भी दिखाई दे रही हैं।