मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थॉर लव एंड थंडर' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का हॉलीवुड में प्रीमियर हो चुका है, जहां हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। वहीं, अब सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ धांसू स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बॉलीवुड के फैंस के बीच तेजी से वायरल हा रहा है। इसमें क्रिस हेम्सवर्थ बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का स्टंट कॉपी करते दिख रहे हैं।