shamita shetty
फिल्मों के साथ शमिता ने इंटीरियर डिजाइनिंग में भी अपना नाम कमाया। उन्होंने मुंबई में रॉयल्टी नाम का क्लब डिजाइन किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में उनके द्वारा डिजाइन किए गए लॉसिस स्पा के लिए उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर भी सम्मानित किया गया। इधर बॉलीवुड में धीरे-धीरे उनका करियर ग्राफ नीचे जाने लगा। फिल्म 'जहर' में शमिता ने इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। शमिता ने ‘फरेब’, ‘बेवफा’, ‘कैश’, ‘मोहब्बत हो गई है तुमसे’, ‘हे बेबी’ सहित अन्य फिल्मों में भी अच्छा काम किया। इतनी फिल्में करने के बाद भी उनको अभी भी अपनी सोलो हिट का इंतजार था।