शमा सिकंदर
- फोटो : Instagram
बता दें कि राजस्थान के मकराना की रहने वाली शमा सिकंदर ने सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। शमा के पिता फिल्म स्टार्स की लाइफ स्टाइल से काफी प्रभावित थे। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को फिल्म जगत में ले जाने का फैसला लिया। 1995 में शमा ने मुंबई के तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग में एडमिशन लिया। यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद 1998 में उन्होंने फिरोज खान की फिल्म 'प्रेम अगन' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों जैसे 'मन', 'अंश', ‘कोइंसीडेंस की तलाश’ और ‘धूम धडा़का’ में काम किया। इसके बाद शमा ने टीवी धारावाहिकों में भी काम किया, जिसमें 'बालवीर', 'सेवेन', 'पॉपकॉर्न न्यूज', 'सीआईडी' जैसे धारावाहिक शामिल हैं।