फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakti Kapoor: 'एनिमल' की सफलता पर शक्ति ने दोस्त ऋषि कपूर को किया याद, बोले- रणबीर की सक्सेस देखने के लिए...

Tue, 12 Dec 2023 10:07 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शक्ति कपूर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपना रिव्यू दिया है। इसके साथ ही अभिनेता ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल के किरदारों की भी प्रशंसा की है।
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : social media
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' रिलीज के बाद से ही खूब चर्चा बटोर रही है। रणबीर कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। एनिमल में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल के साथ तृप्ति डिमरी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है।वहीं, लंबे समय के बाद शक्ति कपूर को बड़े पर्दे पर देख उनके फैंस काफी खुश है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपना रिव्यू दिया है। इसके साथ ही अभिनेता ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल के किरदारों की भी प्रशंसा की है।
विज्ञापन

2 of 5
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान, शक्ति कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए कहा कि चिंटू यानी ऋषि का जन्म उनके एक दिन बाद हुआ था। उन दोनों के बीच का रिश्ता शानदार था। एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम था। उनके परिवार बहुत करीब थे, अक्सर वे छुट्टियों में एक साथ घूमने जाते थे। शक्ति ने आगे कहा, 'काश चिंटू अपने बेटे द्वारा हासिल की गई सफलता को देखने के लिए आज जिंदा होता। मैं गर्व से उनके बेटे को इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक कहता हूं।'

यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: मिथुन ने बताया शाहरुख-सलमान के स्टारडम का राज, जानें अभिनेता ने किसे दिया सफलता का श्रेय
विज्ञापन

3 of 5
शक्ति कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : social media
अभिनेता से आगे पूछा गया कि 'एनिमल' की सफलता के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, 'एनिमल की सफलता पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। हालांकि, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने शूटिंग के पहले दिन ही मुझसे कहा था कि यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे बहुत अच्छी लगी।'

4 of 5
शक्ति कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : social media
शक्ति ने आगे रणबीर और बॉबी की तारीफ करते हुए कहा, 'रणबीर कपूर अपने पिता की तरह ही अभिनय में माहिर हैं। एनिमल में उनके एक्टिंग शानदार रही है। बॉबी देओल भी बहुत मेहनती है। दोनों ने फिल्म के सेट पर मेरी काफी मदद की है। मैं एनिमल की पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं।'

यह भी पढ़ें: Anushka-Virat: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में मनाई शादी की छठी सालगिरह, साझा कीं खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : social media
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैश्विक स्तर पर एनिमल ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें