फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम पांडे के प्रेमी बने शक्ति कपूर, इस फिल्म में काम देखकर कह दी इतनी बड़ी बात

Sun, 07 Oct 2018 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shakti kapoor and poonam pandey
फिल्म 'नशा' से चर्चित अभिनेत्री पूनम पांडे बड़े पर्दे पर 'द जर्नी ऑफ कर्मा' के साथ वापसी करने जा रही हैं। इसमें वह अपने से बड़ी उम्र के प्रेमी की भूमिका निभा रहे अभिनेता शक्ति कपूर के साथ बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म में बोल्ड सीन्स के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा- जब आप फिल्म देखेंगे तो बोल्ड दृश्य पहचान में नहीं आएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shakti Kapoor
शक्ति कपूर ने कहा, इन दृश्यों में कोई अश्लीलता नहीं है, जो कि अपने आप में हाईलाइट हो। इसके ट्रेलर में भी कोई अश्लीलता नहीं है। कोई नहीं कह सकता कि इसमें अश्लीलता है। आपको यह भी अहसास नहीं होगा कि फिल्म में इन्हें कब दिखाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
poonam pandey
शक्ति कपूर ने पूनम पांडे की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म उनसे संबंधित है। उन्होंने कहा- मैंने पूनम पांडे के साथ बेहतरीन वक्त बिताया। वह पेशेवर हैं। कलाकार होने के नाते फिल्म में उनके शानदार काम को देखकर हैरान था। इस फिल्म की रिलीज के बाद यह फिल्म पूनम को एक बड़ा स्टार बना सकती है। फिल्म पूनम से संबंधित है। 

4 of 5
Poonam Pandey
जगबीर दहिया द्वारा निर्मित और सूर्य एंटरटेंमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म में पूनम पांडे और शक्ति कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म आर्थिक रूप से कमजोर मां और बेटी की कहानी है। लड़की अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाहती है लेकिन आर्थिक स्थिति सबसे बड़ी समस्या आती है। शक्ति कपूर इस फिल्म में एक अमीर आदमी की भूमिका निभा रहे हैं जो पूनम पांडे से मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
poonam pandey
पूनम पांडे साल 2011 में चर्चा में आई थीं जब उन्होंने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम 2011 का वर्ल्ड कप जीतकर आ जाती हैं तो वो न्यूड हो जाएंगी हालांकि जब टीम जीत गई तो उन्होंने कहा कि बीसीसीआई इसके लिए परमीशन देगी तभी वो ऐसा करेंगी। बीसीसीआई ने परमीशन देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें