फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के किरदार के लिए अपना नाम बदलने वाले मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। वो 70 साल के हो गये हैं। हालांकि, शक्ति कपूर अपने हर साल के जन्मदिन पर एक साल बड़े होने की अवधारणा में भरोसा नहीं करते हैं। उनका मानना है कि उनका ऊर्जा का स्तर किसी युवा से कम नहीं है। शक्ति कपूर को इंडस्ट्री में अपने निगेटिव रोल्स और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। अभिनेता कादर खान के साथ उनकी जोड़ी 80 और 90 के दशक में बेहद लोकप्रिय रही। साल 2011 में शक्ति कपूर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आये थे।
उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में 3 सितंबर 1958 को हुआ। हालांकि, कम ही सिनेप्रेमी यह बात जानते हैं कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनली सिकन्दरलाल कपूर था, और उन्होंने फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने के लिए अपना नाम शक्ति कपूर रख लिया था।