600 से ज़्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके शक्ति कपूर हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विलेन हैं। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 80 से ज्यादा फिल्मों में रेप सीन किए हैं। हालांकि हिंदी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर ने अब रेप सीन से तौबा कर ली है। शक्ति कपूर का जन्म तीन सितंबर, 1952 को पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति को अपना यह नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था जिस वजह से उन्होंने इसे बदल दिया था। शक्ति पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की थी।
फिल्म 'कुर्बानी' से शक्ति को पहचान मिली। अपने फिल्मी करियर में अभिनेता रेप सीन्स की वजह से ज्यादा मशहूर हुए थे। कहा जाता है कि शक्ति कपूर एक बार अपने पेरेंट्स को फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने के लिए ले गए थे। फिल्म में उनके रेप सीन को देखकर उनकी मां बेहद नाराज हो गई थीं। यहां तक कि वह सिनेमा हॉल से बाहर आ गई थीं। इसके बाद शक्ति के पिता ने उनकी खूब डांट लगाई थी।