फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: दिवाली पर होती थी शाहरुख के घर धूम, इस साल किंग खान ने ऐसे मनाया रोशनी का त्योहार

Sat, 06 Nov 2021 08:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान, शाहरुख, गौरी, सुहाना, अबराम - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि दुनिया के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी एक मुस्कान देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर के बाहर खड़े हो जाते हैं। पिछले दिनों शाहरुख बेटे आर्यन के ड्रग्स केस के चलते काफी सुर्खियों में छाए रहे। दरअसल आर्यन को क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था और करीब एक महीने जेल में रहने के बाद आर्यन को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली। अब आर्यन घर तो आ चुका है लेकिन फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि शाहरुख के घर का माहौल क्या है और यह दिवाली उन्होंने कैसे मनाई?

ऐसे मनी शाहरुख-गौरी की दिवाली

दिवाली के मौके पर बहुत से सेलेब्स के घर पार्टी रखी गई थी जिसमें कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। हर साल शाहरुख और गौरी भी यह त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। सिर्फ मन्नत ही नहीं कई बार शाहरुख और गौरी अलीबाग में इस त्योहार का जश्न मनाते थे जहां उनके दोस्त भी इस खुशी में शामिल होते थे। हालांकि इस साल हालात कुछ अलग थे।
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान, गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के घर मन्नत में इस साल कोई बड़ी पार्टी नहीं रखी गई। ऐसे में फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि शाहरुख और गौरी ने यह त्योहार कैसे मनाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख के पास इस साल त्योहार मनाने का कारण तो था। दीवाली से पहले शाहरुख का जन्मदिन था फिर दिवाली का मौका और अब बेटा आर्यन भी घर लौट आया है। भले ही ड्रग्स केस का मामला खत्म हो गया हो लेकिन अभी उसका दिमागी असर खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शाहरुख और गौरी ने बहुत ही शांत तरीके से दिवाली मनाई। शाहरुख ने परिवार के साथ वक्त बिताया और सभी ने एक दूसरे की कंपनी इंजॉय की। इस बार शाहरुख ने किसी को भी अपने यहां नहीं बुलाया और फोन के जरिए ही एक दूसरे को बधाई संदेश दिए गए। सुहाना अभी तक घर नहीं आई हैं। ऐसे में वीडियो कॉल के जरिए ही उन सबके बीच बात हुई।

4 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दिवाली के अगले दिन कोर्ट में आर्यन की पेशी हुई। दरअसल आर्यन को जमानत देते हुए कोर्ट ने 14 शर्तें लगाई हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।आर्यन खान कल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुआ। बेल मिलने के बाद आर्यन की यह पहली पेशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकता है। उसे अपना पासपोर्ट जब्त कराना होगा। अगर वह देश से बाहर जाना चाहेगा तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं आर्यन अरबाज मर्चेंट जैसे दोस्तों और मामले के आरोपियों से बात नहीं करेगा और मीडिया से भी बातचीत नहीं करेगा। आर्यन को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में पेश होना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें