बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस अपने स्टाइल और लुक को लेकर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। कपड़ों से लेकर जूतों, चश्मों, एसेसरीज के अलावा घड़ियों का भी सेलेब्रिटीज को शौक होता है। क्या आप जानते हैं कि जो घड़ियों बॉलीवुड एक्टर पहनते हैं, वो काफी महंगी और खास होती हैं। इन घड़ियों की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा महंगी होती हैं। आइए जानते हैं उन पांच बॉलीवुड स्टार्स के बारे में, जिनके पास महंगी घड़ियों का जबरदस्त कनेक्शन है। इन घड़ियों की कीमत आपके घर से भी ज्यादा होगी।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख रोलेक्स घड़ियों के बेहद शौकीन हैं। उनके पास रोलेक्स की तीन महंगी अल्ट्रा प्रीमियम घड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास रोलेक्स डेटोना 116520 की दो घड़ियां हैं, दोनों का ही रंग ग्रे है। लेकिन दोनों के डायल का कलर अलग है। इस एक घड़ी की कीमत 8.51 लाख रुपए है। ये 2 दशक पुरानी बेहद दुर्लभ घड़ियां हैं। आज के वक्त इन दोनों के दाम दोगुने से ज्यादा है। जबकि शाहरुख के पास तीसरी घड़ी रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना है। इस घड़ी की कीमत 10.69 लाख रुपए है।