मनोरंजन जगत की दुनिया बेहद निराली है। यहां पर पल में दोस्ती होती है और पल में दुश्मनी। कभी सालों साल साथ काम करने वाले सितारे अचानक से एक दूसरे से दूर हो जाते हैं तो वहीं एक दूसरे से दूर रहने वाले सितार अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इंडस्ट्री में हमेशा से ऐसा माहौल देखने को मिला है। चाहे वह हीरो हो या हीरोइन कभी काम को लेकर दुश्मनी तो कभी किसी एक ही शख्स को पसंद करना जैसी कई बातों को लेकर अक्सर सितारों के बीच तनाव देखने को मिलता है।
ढलती उम्र में अच्छे दोस्त बन गए ये सितारे
हालांकि करियर की ऊंचाई पर उनके बीच जितना खिंचाव देखने को मिला ढलती उम्र में वह एक दूसरे के उतने ही अच्छे दोस्त बन गए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिनकी उम्र ढलने के साथ हो गई अच्छी दोस्ती और आज भी वह यारी नजर आती है।