फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: शाहरुख के घर में चलता है इस महिला का राज, गौरी खान ने खुद किया था खुलासा

Sun, 04 Jul 2021 07:17 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौरी खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी हर किसी के दिल को छू जाती है। आज शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं और फिल्म जगत में सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता भी हैं। वो दुनियाभर में मशहूर हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, लड़कियां उनकी जबरदस्त प्रशंसक हैं। लेकिन शाहरुख खान इस दुनिया में किसी के प्रशंसक हैं या यूं कहें किसी के सामने उन्होंने अपना दिल हारा है तो वो हैं उनकी पत्नी गौरी खान। बता दें कि शाहरुख खान की जिंदगी के अधिकतर फैसले गौरी खान करती हैं, बादशाह खान की उनके घर में एक नहीं चलती। लेकिन अगर आप ये सोच रहें हैं कि घर में उनकी पत्नी गौरी का राज चलता होगा तो आप गलत हैं।

इस महिला का चलता है घर में राज

शाहरुख खान महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं इसमें कोई दोराहे नहीं हैं। अपने घर की महिलाएं हो या फिर फिल्म जगत की शाहरुख उन्हें सम्मान देने से कभी पीछे नहीं रहें। लेकिन अगर आप ये सोचते हैं कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की घर में सबसे अधिक चलती है और वो मन्नत पर राज करती हैं तो ऐसा बिलकुल नहीं हैं। अब दिल में सवाल ये उठता है कि अगर वो गौरी नहीं हैं तो फिर कौन है जिसके हाथ में शाहरुख के घर का कंट्रोल है। तो चलिए वो भी हम आपको बता देते हैं। दरअसल शाहरुख खान और गौरी खान के घर का 'रिमोट कंट्रोल' शाहरुख खान की सास सविता छिब्बर के हाथों में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गौरी खान - फोटो : Instagram
दिल्ली में रहकर सास करती हैं मन्नत पर राज

शाहरुख खान की सास दिल्ली में रहती हैं और वहीँ पर रहकर शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' का रिमोट कंट्रोल संभालती हैं। बता दे कि गौरी खान ने इस बात का खुलासा खुद एक मीडिया बातचीत के दौरान किया था कि उनकी मां सविता छिब्बर सभी कामों का हिसाब-किताब संभालती हैं। वो एक-एक चीज का हिसाब रखती हैं। दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान की सास मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में रहती हैं। गौरी ने इस बातचीत में बताया कि उन लोगों की व्यस्त जिंदगी की वजह से उनकी मां हमेशा मन्नत के स्टाफ के साथ कॉल या फिर व्हाट्सएप के जरिए जुड़ी रहती हैं और इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि  घर साफ रहे और सभी चीजें अच्छे से मैनेज हों। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी मां दिल्ली में रहकर उनके घर को ''रिमोट कंट्रोल' करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गौरी खान - फोटो : Instagram
मां की वजह से हो जाती है काफी मदद

इस बातचीत में गौरी खान ने ये भी बताया था कि जिस तरह से उनकी मां दिल्ली में रहकर भी उनके घर की हर छोटी चीज का ध्यान रखती हैं उससे उन्हें काफी मदद मिल जाती है और घर संभालने की उनकी परेशानियां कम हो जाती हैं। गौरी ने कहा, 'मेरी इस बात से वो महिलाएं जरूर सहमत होंगी जो घर से बाहर काम करती हैं। बाहर काम करने वाली महिलाओं पर न सिर्फ ऑफिस की जिम्मेदारियां होती हैं बल्कि उन्हें घर भी संभालना होता हैं। दोनों चीजों को संभालने में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में अगर घर संभालने के लिए मां या फिर सास की मदद मिल जाए तो इससे भला क्या हो सकता है?

4 of 5
गौरी खान - फोटो : Instagram
फिल्म की कहानी की तरह है इनकी लव-स्टोरी

शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। गौरी को मनाने के लिए शाहरुख बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। जहां शाहरुख ने गौरी को देखा तो वो उनके दीवाने हो गए। उन्होंने गौरी को डांस करने के लिए अप्रोच किया, लेकिन गौरी ने मना कर दिया। गौरी ने कहा उनका बॉयफ्रेंड हैं। इस बात को सुनकर शाहरुख को बहुत झटका लगा था। लेकिन गौरी ने शाहरुख से झूठ बोला था। धीरे-धीरे जब इनकी लव स्टोरी बढ़ी तो परेशानी आई इनकी शादी में। शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। शाहरुख खान और गौरी ने जब शादी का फैसला लिया तो यह इतना भी आसान नहीं था। उनकी शादी में धर्म भी आड़े आ रहा था। दूसरी बड़ी वजह यह थी कि उस वक्त शाहरुख इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थें। जब शाहरुख, गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरी खान - फोटो : Instagram
संघर्ष के दिनों में भी गौरी ने दिया साथ

गौरी से इतना अधिक प्यार करने की शाहरुख खान के पास एक और बड़ी वजह है। जब शाहरुख खान दिल्ली से निकलकर मुंबई फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए आए थे तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। शाहरुख ने अपनी शुरुआत टेलीविजन शो फौजी से की थी। उसके बाद उन्होंने सर्कस जैसे शोज में काम किया। साल 1991 में जब गौरी शाहरुख के साथ शादी के बंधन में बंधी तो उस दौरान भी वो फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थें। लेकिन गौरी ने शाहरुख का हाथ कभी नहीं छोड़ा। कहते हैं हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, ये कहावत गौरी पर बिलकुल फिट बैठती है।संघर्ष के दिनों से लेकर बॉलीवुड में उनकी सफलता तक में गौरी खान का बहुत बड़ा हाथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें