फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी तोहफा: विक्की कौशल ने खुद को गिफ्ट की ये महंगी गाड़ी, फैंस बोले- बधाई हो कटरीना जी

Sun, 04 Jul 2021 06:32 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नई गाड़ी के साथ विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
अभिनेता विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी खास जगह बना चुके हैं। विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। विक्की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन वह नई नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं जो अक्सर ट्रेंड में भी आ जाती हैं। इसके अलावा विक्की कटरीना के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी साझा की गई तस्वीरों में कटरीना नजर आएं या ना आएं लेकिन फैंस उन्हें बीच में ले ही आते हैं। अब एक बार फिर विक्की सुर्खियों में आ गए हैं और उनके चर्चा में आने की वजह भी बेहद दिलचस्प है। 

विक्की कौशल ने खुद को दिया ये लग्जरी तोहफा
दरअसल, विक्की ने अपने लिए एक लग्जरी कार खरीदी है और इसी को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी नई रेंज रोवर कार के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्टर विक्की एक न्यू लैंड रेंज रोवर के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नई गाड़ी के साथ विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की ने अपनी नई कार के साथ तस्वीर साझा की हैं और एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'घर पर स्वागत है दोस्त।’ इस तस्वीर के साथ साथ कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि कटरीना कैफ को भी बधाइयां। आखिर उन्हें तो विक्की की इस कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी हो रही होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, विक्की के इस पोस्ट पर अब तक लगभग लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं फैंस के साथ साथ कई फिल्मी सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जिनमें सोफी चौधरी, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर, मुकेश छाबड़ा, निमरत कौर, आदित्य धर समेत कई लोग शामिल हैं।
 

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की और कटरीना के रिश्ते की बात तो किसी से छुपी नहीं है लेकिन दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। कटरीना और विक्की की लव स्टोरी ने तूल तब पकड़ा जब कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में एक सवाल के जवाब ने कटरीना ने कहा कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। इस पर विक्की ने कहा कि मुझे हैरानी है कि वो मेरी अस्तित्व के बारे में जानती हैं। बस फिर इसके आगे तो सब जानते ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वे सुपरहीरो फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें