फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक इन सितारों ने जब कबूला सच, किसी की हुई तारीफ को कोई हुआ ट्रोल

Thu, 18 Nov 2021 03:24 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारे फिल्मी पर्दे पर तो अपने प्रशंसकों का खूब दिल जीतते हैं, लेकिन उनके फैंस उनकी प्रोफेशनल जिंदगी की तरह ही उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। कई प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारे के बारे में इस कदर क्रेजी होते हैं कि वो उनकी तरह सिर्फ लुक या बॉडी ही नहीं अपनाते बल्कि हर तरह से अपनी असल जिंदगी में उन्हें अपना भी लेते हैं। ऐसे में जब कोई भी सितारा अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई राज या सच दुनिया के सामने रखता है तो ये खुद में ही बड़ी बात होती है।

इन सितारों ने कबूल किया था सच

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी निजी जिंदगी को दुनिया के सामने रखने से बिलकुल नहीं कतराते तो वहीं कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिनके खुलासों से न सिर्फ उनके प्रशंसक बल्कि मीडिया भी काफी हैरान रह जाती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दुनिया के सामने अपना एक ऐसा सच कबूल किया जिसे लेकर या तो उनकी तारीफ हुई या फिर उन्हें ट्रोल किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है। कृष एक्टर ने अपने करियर में एक से एक बढ़कर फिल्में हिन्दी सिनेमा को दी। उनका आत्मविश्वास देखने के बाद हर कोई यही चाहता है कि उनमें भी वो विश्वास हो। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऋतिक रोशन जब छोटे थे तो उन्हें हकलाने की दिक्कत थी, जिसकी वजह से बच्चे स्कूल में उनका मजाक उड़ाते थे। हालांकि ऋतिक ने खुद की कमजोरी को खुद की सबसे बड़ी ताकत बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

सलमान खान ने करण जौहर के शो पर एक ऐसा खुलासा कर दिया था जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। करण के शो में सलमान खान ने जब कहा कि वो वर्जिन हैं तो इस बात ने हर किसी को चौंका दिया। वैसे सलमान खान फिल्म जगत के एक ऐसे सितारे हैं जिनकी जिंदगी में अक्सर कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।

4 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को यूं ही बॉलीवुड का सांवरिया नहीं कहा जाता। रणबीर भले ही भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हों, लेकिन एक समय था जब उन्होंने बॉलीवुड की कई हंसीनाओ को डेट किया। रिपोर्ट्स की माने तो खुद रणबीर कपूर ने इस बात को कबूल किया था कि वो कटरीना के प्यार में इस कदर थे कि उन्होंने दीपिका को चीट तक किया।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

शाहरुख खान ने भले ही करोड़ों लोगों का दिल जीता हो, लेकिन शाहरुख खान जितने परफेक्ट लोगों का दिल जीतने में हैं। उतने परफेक्ट वो अपने रिश्तों को संजो कर रखने में नहीं हैं और इसका उदाहरण अक्सर देखने को मिला है। शाहरुख खान के फिल्म जगत में सबसे करीबी माने जाने वाले, सलमान खान, फराह खान और करण जौहर जैसे दोस्तों के साथ उनका विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
सोनम कपूर

सोनम कपूर को भले ही बॉलीवुड की फैशननिस्टा कहा जाता हो, लेकिन खुद सोनम कपूर ने अपने मुंह से इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी बॉडी बिकिनी के लिए परफेक्ट नहीं है। उन्हें सेलुलाइट की दिक्कत है, जो अक्सर जांघों में होती है। सोनम का ये कंफेशन वाकई काफी सराहनीय था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next