फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: ये हैं 90 के दशक के सबसे महंगे सितारे, इन्हें फिल्म में लेने वाले निर्माताओं की खाली हो जाती थी जेब

Thu, 26 Aug 2021 01:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी देओल, शाहरुख खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के सितारे दमदार अभिनय, शानदार लुक्स और जबरदस्त प्रतिभा से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज के समय में फैंस उन्हीं सितारों को प्यार देते हैं जिनका काम उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आता है। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो हमेशा दर्शकों की डिमांड में रहते हैं और फैंस उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारे जो आज एक ब्रैंड बन चुके हैं उन्होंने कड़ी मेहनत से खुद को इस काबिल बनाया है। जब इन सितारों ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें भी तमाम मुश्किलों और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।

ये हैं 90 के दशक के सबसे महंगे हीरो

हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के उन अभिनेताओं की जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए लोग पागल हो जाते हैं। आज ये सितारे 50 करोड़ से लेकर 100 करोड़ रुपये तक की फिल्म साइन कर लेते हैं लेकिन पहले के वक्त में इतने रुपये चार्ज करना आसान नहीं था। हालांकि उस दौर में भी कुछ सितारे ऐसे थे जो बाकियों की तुलना में काफी मोटी रकम वसूला करते थे। तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं 90 के दशक के कुछ ऐसे ही अभिनेताओं से जो उस दौर के थे सबसे महंगे सितारे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल

अपनी बुलंद आवाज और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जोश भर देने वाले सनी देओल 90 के दशक के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक थे। सनी को फिल्मों में साइन करना हर प्रोड्यूसर के बस की बात नहीं थी।'गदर', 'घायल', 'बॉर्डर', 'दामिनी', 'अर्जुन पंडित' जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाले सनी देओल उन दिनों एक फिल्म के करीब 60-70 लाख रुपये चार्ज करते थे।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था। नकारात्मक, ग्रे शेड और रोमांटिक रोल्स में शाहरुख ने फैंस का दिल जीत लिया था। शाहरुख उन दिनों एक फिल्म के करीब 30 लाख रुपये चार्ज करते थे। जैसे जैसे उनकी सफलता बढ़ती गई वैसे वैसे उनकी फीस में भी इजाफा होता गया।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार आज भी पर्दे पर एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देते हैं। अक्षय ने 90 के दशक में एक्शन के साथ साथ कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाया और वहां भी सफलता हासिल की। खबरों की मानें तो 90 के दशक में अक्षय एक फिल्म के करीब 55 लाख रुपये चार्ज किया करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
नाना पाटेकर - फोटो : Social Media
नाना पाटेकर

बॉलीवुड के वर्सटाइल स्टार नाना पाटेकर ने भी अपनी अदायगी से सबको प्रभावित किया है। हीरो से लेकर विलेन और सपोर्टिंग हर तरह के किरदार में नाना ने लोगों को अपना फैन बना लिया। 'तिरंगा' और 'क्रांति' जैसी फिल्मों के अलावा वेलकम और कॉमेडी फिल्मों में भी नाना ने सबको खूब हंसाया। खबरों की मानें तो नाना 90 के दशक में करीब 50 लाख रुपये चार्ज किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन

अजय देवगन ने 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्होंने पर्दे पर हर तरह के किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया। अजय उस समय में एक फिल्म के करीब 70 लाख रुपये चार्ज करते थे। एक्शन और कॉमेडी के अलावा देशभक्ति से भरी फिल्मों के चलते भी अजय देवगन ने हर किसी को अपना फैन बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें