फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: पठान विवाद और बायकॉट कल्चर पर अभय देओल ने दिया बड़ा बयान, बोले- यह अकल्पनीय नहीं है

Fri, 06 Jan 2023 11:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभय देओल - फोटो : insta
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण के कपड़ों को लेकर अब तक बहुत से लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। अब तक कई राज्यों में इस फिल्म का विरोध देखने को मिला है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है। 
Asian Film Awards: एशियन फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में साउथ ने मारी बाजी, इन दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर
विज्ञापन

2 of 4
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस विवाद के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हंगामा 'अकल्पनीय' नहीं है क्योंकि यह पहले भी हो चुका है। बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह अकल्पनीय नहीं है। यदि आप आज की दुनिया को देखें तो यह ध्रुवीकृत हो चुका है। अगर आप किसी चीज को मुद्दा बनाना चाहते हैं, तो ऐसा आसानी से कर सकते हैं। यह संभव है। बहुत से लोगों ने इसे पहले भी किया है और आगे भी करते रहेंगे।"
Urfi Javed: नहीं थम रहा उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर विवाद, अब महिला आयोग ने चित्रा वाघ को भेजा नोटिस
विज्ञापन

3 of 4
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि हम एक ध्रुवीकृत दुनिया में रहते हैं। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया और तकनीक सूचनाओं को तेजी से पहुंचती है, लेकिन यह बड़े स्तर पर गलत सूचना भी देती है। अभय के मुताबिक 50 साल के बाद जब लोग पीछे मुड़कर इस बायकॉट कल्चर को देखेंगे तो अपनी मूर्खता पर हंसेंगे। अभय जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर में नजर आएंगे। इस सीरीज में राजश्री देशपांडे भी हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह वेब सीरीज 13 जनवरी को रिलीज होगी।
Taaza Khabar: भुवन बाम के साथ रानू मंडल ने किया ‘ताजा खबर’ से ओटीटी डेब्यू? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पठान की बात करें तो यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले  सिद्धार्थ बैंग-बैंग और वॉर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।
Filmy Wrap: ‘शहजादा’ बन लुभाने आ रहे कार्तिक और बदनामी को पवन सिंह ने बताया भाग्य, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें