फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘शहजादा’ बन लुभाने आ रहे कार्तिक और बदनामी को पवन सिंह ने बताया भाग्य, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Fri, 06 Jan 2023 08:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कार्तिक आर्यन, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई सिने जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
नया साल शुरू हो चुका है और लोगों को नई-नई फिल्मों का इंतजार है। हालांकि इस साल अभी तक तो कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं रिलीज हुई है। लेकिन आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच में घमासान देखने को मिलने वाला है। लेकिन साल शुरू होते ही सितारों को फिल्मों को लेकर डर सताने लगा है और फिल्मों की डेट पोस्टपोन होने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी क्रम में अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। 
 

Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने दस्तक देगी फिल्म!

विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सबसे ज्यादा सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो फीमेल्स में है। लड़कियां सलमान खान के पीछे पागल सी रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एकबार फिर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमी अली की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में वह अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बात कर रही हैं। 

Somi Ali: मुझे गाली दी..पीटा..और सिर पर बोतल..., सोमी अली ने सलमान खान पर फिर लगाए गंभीर आरोप

4 of 11
विजय, संगीता - फोटो : Social media
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और सबसे चर्चित अभिनेता विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वरिसु' के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। विजय को देशभर में फैले उनके सभी फैंस प्यार से थलपति विजय कहते हैं और  वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां इस समय एक तरफ अपनी प्रोफेशनल लाइफ की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। इंटरनेट पर एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे अभिनेता के सभी फैंस स्तब्ध हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि थलपति विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने जा रहे हैं। इस खबर के आते ही सभी बहुत परेशान हैं पर कुछ अन्य रिपोर्ट्स इन्हें महज अफवाहें बता रही हैं।   

Vijay-Sangeetha: क्या शादी के 23 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक ले रहे विजय, आखिर क्यों लग रहीं अटकलें?
विज्ञापन

5 of 11
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य उत्सव, अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड्स (आईफा) की तारीख पोस्टपोन हो गई है। अब आईफा अवॉर्ड फरवरी में न होकर 26 और 27 मई 2023 को होगा। इस अवार्ड फंक्शन को यस द्वीप, अबू धाबी में आयोजित करने का फैसला किया गया है, जो अब इसी साल मई के महीने में होगा। 

IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला
विज्ञापन

6 of 11
ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी में एक कहावत है 'इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते हैं' उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के मामले में यह बात बिल्कुल सच साबित हो रही है। यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं, जिन्होंने एक बार फिर उर्वशी के पोस्ट को ऋषभ पंत से जोड़ लिया है। यह पहली बार नहीं है कि ऋषभ और उर्वशी का नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों का नाम आए दिन सुर्खियां बटोरता रहता है और जब से ऋषभ का एक्सीडेंट हुआ है तब से तो आए दिन उर्वशी को ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर होती तमाम ट्रोलिंग के बावजूद उर्वशी का लेटेस्ट पोस्ट इशारा कर रहा है कि वह ऋषभ पंत का हाल चाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थीं।    

Urvashi-Rishabh: पंत से मिलने से खुद को नहीं रोक पाईं उर्वशी? सामने आ ही गया मुलाकात का सबूत
विज्ञापन

7 of 11
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी के मशहूर अभिनेता पवन सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने गानों को लेकर भी काफी फेमस हैं। वहीं, अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह अक्सर विवादों में भी घिर जाते हैं। वहीं, अब अभिनेता का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है। 

Pawan Singh: विवादों में घिरे रहने पर पवन सिंह ने बयां किया अपना दर्द, बोले- बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए..

8 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान को सीबीएफसी ( सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) का सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म में कुछ बदलाव के बाद इसे रिलीज की मंजूरी दे दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को वैसे का वैसा ही रहने देने का फैसला किया था, लेकिन देश में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर विरोध के चलते यशराज फिल्म्स ने इस पर बड़ा फैसला लिया।  

Pathaan: सेंसर बोर्ड की कैंची से बच गया 'बेशरम रंग', फिर भी खतरे में क्यों शाहरुख-दीपिका का गाना?

9 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन के लिए साल 2022 अच्छा रहा। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। हाल ही में रिलीज 'फ्रेडी' भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस बीच खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन 2023 का स्वागत 'शहजादा' से करने जा रहे हैं। कार्तिक की फिल्म 'शहजादा' फरवरी में खाता खोलने को तैयार बैठी है, जिसकी शुरुआत ट्रेलर रिलीज से होगी। 

Shehzada Trailer: 'शहजादा' से दर्शकों को लुभाने आ रहे कार्तिक आर्यन, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

10 of 11
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बी-टाउन के सबसे चर्चित और पसंदीदा कप्ल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी के चाहने वाले लाखों में हैं। लेकिन जब से विराट और अनुष्का माता-पिता बने हैं तभी से सभी उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक वामिका का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। इतना ही नहीं अक्सर विराट और अनुष्का को पैपराजी पर वामिका की तस्वीरें न खींचने की नसीहत देते हुए भड़कते हुए भी देखा जाता है। ऐसे में सभी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेसब्र रहते हैं। ऐसे में हाल ही में वामिका की एक झलक पाने की दिली तमन्ना रखने वाले लोगों की यह ख्वाहिश अब पूरी हो गई है।   

Anushka-Virat Daughter: सामने आई अनुष्का-विराट की बेटी की एक झलक, वामिका को देख लोग बोले- पापा पर गई है

विज्ञापन

11 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर फैंस को जानकारी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। साथ ही, उन्होंने अपने सभी फैंस को इस अकाउंट के साथ किसी भी तरह के इंटरेक्शन से बचने का आग्रह किया है। 

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, इंस्टाग्राम पर लिखा- बातचीत करने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें