फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: ‘ओमकारा’ के सेट पर करीना को ‘मैम’ कहते थे सैफ, दोनों के बीच नहीं होती थी ज्यादा बात

Sat, 23 Oct 2021 01:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के रॉयल कपल हैं। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सैफ और करीना ने अपने बीच के सभी अंतर को भूलकर साल 2012 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी, जिसकी चर्चा आज भी बॉलीवुड गलियारों में होती रहती है। सैफ और करीना कई फिल्मों में एक साथ नजर चुके हैं, लेकिन दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘टशन’ के सेट पर शुरू हुई थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी।
 
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सैफ और करीना के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इससे पहले दोनों ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओमकारा’ में भी साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था, जिस वजह से सैफ करीना को ‘मैम’ कहकर बुलाते थे। इस बात का खुलासा करीना ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर एक बार सेलिब्रिटी टॉक शो ‘लुक हूज़ टॉकिंग विद निरंजन’ में नजर आईं। इस दौरान करीना ने सैफ से जुड़ी कई सारी बातें की थीं। इस टॉक शो में ही करीना ने बताया था कि, सैफ उन्हें मैम कहकर बुलाते थे और वह दोनों ज्यादा बात भी नहीं करते थे। करीना ने बताया था कि, सैफ अली खान उनके साथ बहुत ही सम्मान के साथ पेश आते थे।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने कहा था, ‘सैफ को मैं काफी समय से जानती हूं। वह एक अलग ही पीढ़ी के थे। जब लोलो (करिश्मा) और सैफ जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे, तब हम साथ में हैंगआउट करते थे।’

4 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
इसके आगे करीना ने बताया था, ‘मैंने और सैफ ने फिल्म ‘ओमकारा’ में साथ काम किया था। उन दिनों हम ज्यादा बात नहीं करते थे, क्योंकि हम दोनों किसी और को डेट कर रहे थे। हमारी सिर्फ इतनी ही बात होती थी, जैसे गुर्ड मॉर्निंग। तब सैफ मुझे कहते थे गुड मॉर्निंग मैम।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
इस शो में करीना ने ये भी बताया कि, उन्होंने ही सैफ संग रिश्ते को आगे बढ़ाया था। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘सैफ की पर्सनैलिटी ऐसी है कि, उनके साथ कोई भी महिला रहना चाहेगी। लेकिन सैफ ऐसे इंसान हैं कि, वह किसी भी महिला की ओर अपना कदम आगे नहीं बढ़ाएंगे। जब मैंने रिश्ते के लिए अपनी तरफ से शुरुआत की, तो उन्होंने विश्वास ही नहीं किया।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें