शाहरुख खान...यह सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि मनोरंजन जगत की एक पहचान है। शाहरुख बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने जिंदगी में वह मुकाम हासिल किया है जिससे आज विदेशों में बहुत से लोग भारत को शाहरुख के नाम से जानते हैं। शाहरुख बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि वर्ल्ड के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाते हैं। शाहरुख अपने जन्मदिन के मौके पर अगर मुंबई में मौजूद हों तो मन्नत की छत पर फैंस को हाथ जरूर हिलाते हैं। इस साल 2 नवंबर को शाहरुख अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें लेकर फैंस की दीवानगी कितनी है इसे तो बताने की भी जरूरत नहीं है।
नकारात्मक किरदार से जीता फैंस का दिल
किंग खान ने इंडस्ट्री में सिर्फ खुद एक बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया बल्कि वह दूसरों के लिए प्रेरणा बनकर भी सामने आए। उन्हें देखकर बहुत से लोगों ने इंडस्ट्री में हीरो बनने का सपना देखा और सफल भी हुए। बॉलीवुड में शाहरुख ने दीवाना से डेब्यू किया था। इसके बाद वह और भी कई रोमांटिक फिल्मों का हिस्सा बनें। हालांकि शाहरुख की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने पर्दे पर बेझिझक नकारात्मक किरदार निभाए और वह भी ऐसे की दुनिया उनकी दीवानी हो गई। तो चलिए आपको बताते हैं शाहरुख के पांच नकारात्मक किरदारों के बारे में।