फैजल खान, आमिर खान
- फोटो : Social Media
बता दें कि फैजल खान की फिल्म फैक्ट्री रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर फैजल लगातार सुर्खियों में हैं। वो फिल्म के प्रमोशन के साथ ही अपने परिवार पर कई तरह के आरोप भी लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार और आमिर ने उनकी कभी कोई मदद नहीं की। इससे पहले उनका कहना था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। फिर भी कभी परिवार से मदद नहीं मांगी। उन्होंने कहा था, 'मैंने आमिर से अपना करियर बनाने के लिए कभी मदद नहीं मांगी। मैं चीजें खुद करना चाहता था, क्योंकि जो कुछ भी है, मेरी सफलता या मेरी असफलता, वह मेरी ही है। वह मेरा भाई है, वह मेरे लिए अच्छा चाहता है, लेकिन मुझे एक बुरे दौर से गुजरना पड़ा, जो मेरे इस सफर का हिस्सा है।
उन्होंने कहा था, भले ही उन्होंने आमिर को माफ कर दिया, लेकिन वह इस घटना को नहीं भूल सकते। फैजल ने जूनियर अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह 'प्यार का मौसम', 'कयामत से कयामत तक' फिल्मों में दिखाई दिए थे। उन्होंने 'मदहोश', 'मेला', 'बॉर्डर हिंदुस्तान का' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया, लेकिन उन्हें आमिर खान जैसी सफलता नहीं मिली।