फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने पहनी टूटी घड़ी, लोगों ने दे डाली ऐसी सलाह

Wed, 11 Aug 2021 08:37 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात भी प्रशंसक जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, फिर चाहे वो उनका फैशन स्टाइल हो या फिर उनसे जुड़ी कोई भी चीज। कलाकारों की तरह ही उनकी पार्टनर को भी खुद को मेंटेन रखना पड़ता है और साथ ही कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए नजर आईं।

टूटी घड़ी पहने दिखीं मीरा

शाहिद कपूर की तरह उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रिय हैं। ऐसे में वो सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट करती हैं वो लोगों की नजरों में आ जाता है। दरअसल मीरा राजपूत ने एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उनकी टूटी हुई घड़ी नजर आ रही है। प्रशंसकों द्वारा उनके वीडियो में उनकी टूटी हुई घड़ी को देखने के बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यहां तक की लोगों ने उन्हें नई घड़ी खरीदने तक की सलाह दे डाली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

लगातार ट्रोल होने के बाद मीरा राजपूत अपने बचाव में सामने आईं। उन्होने अपनी टूटी हुई घड़ी पर एक लंबा चौड़ा नोट साझा किया। उन्होने कहा उनकी घड़ी दरार होने के बावजूद भी काम करती है। मीरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘लोगों का ध्यान मेरी घड़ी पर बहुत अधिक जा रहा है। मेरी घड़ी बॉडी पॉजिटिव है और ये टूटने के बावजूद भी काम करती है। हर बार उसकी स्ट्रिप बदलवानने से वो एक नए लुक में आ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
आप ज्यादा ध्यान न दें

मीरा राजपूत ने उन्हें नई घड़ी खरीदने की सलाह देने वालों को जवाब देते हुए ये तक कहा कि वो अपनी घड़ी डंप नहीं कर रही हैं। इसलिए लोग भी इस पर अधिक ध्यान न दें। बता दें कि मीरा राजपूत भले ही फिल्म जगत का हिस्सा नहीं हैं बावजूद इसके शाहिद कपूर की पत्नी कई ब्रांड्स प्रमोशन करती हुईं नजर आती हैं।

4 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर अच्छी खासी है प्रशंसकों की लिस्ट

मीरा राजपूत को बॉलीवुड में भले ही शाहिद कपूर की पत्नी के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उन्होने अपने पति से अलग सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है। वो अपने सिर्फ स्टाइलिश लुक से नहीं बल्कि प्रशंसकों के मामले में भी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। उनके सोशल मीडिया पर 2 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 में हुई थी शाहिद से शादी

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने साल 2015 में शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम मीशा और जैन है। शाहिद ने मीरा से अरेंज मेरिज की थी। इन दोनों के बीच अच्छा खासा प्यार देखने को मिलता है। कई बार ये खबर आई की मीरा राजपूत बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं लेकिन उन्होने हमेशा इस बात से इंकार करते हुए कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही खुश हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें