बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर आज यानी 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग से अपने किरदार में जान डाल देते हैं। शाहिद उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया। उनके पिता अभिनेता पंकज कपूर और मां अभिनेत्री नीलम आजमी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं। वह जब चार साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।