फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: ऐ दिल है मुश्किल के लिए करण जौहर की पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान, फिर यूं हुई किंग खान की एंट्री

Sun, 29 Oct 2023 11:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिनेमा को बतौर निर्देशक एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले करण जौहर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों निर्देशक अपने मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन को लेकर मीडिया खबरों में बने हुए हैं। यह साल करण के लिए खास रहा जहां एक तरफ उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 25 वर्ष पूरे किए, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से बतौर निर्देशक पूरे सात साल बाद वापसी की थी। इस फिल्म से पहले उन्हें 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन करते देखा गया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान के साथ ही शाहरुख खान भी कैमियो रोल में थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रोल के लिए शाहरुख खान, करण की पहली पसंद नहीं थे। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में आई रोमांटिक फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स पति ताहिर तालियार खान की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने बेशक छोटा सा रोल निभाया था, लेकिन हमेशा की तरह उनके अभिनय ने सभी को प्रभावित किया था। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म में अपने अभिनय के लिए सभी से तारीफ पाने वाले शाहरुख खान कभी भी इस रोल के लिए करण जौहर की पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म के लिए करण जौहर ने इंडस्ट्री के किसी और अभिनेता से संपर्क किया था। हालांकि, आखिरी पल में किसी मजबूरी की वजह से वह पीछे हट गए और शाहरुख की फिल्म में एंट्री हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
अब सवाल यह उठता है कि आखिर वह कौन सा अभिनेता था, जिसे करण जौहर फिल्म में ऐश्वर्या के पूर्व पति के रूप में दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे। तो इसका जवाब भी हमारे पास है। दरअसल, ताहिर तालियार खान की कैमियो भूमिका के लिए करण जौहर की पहली पसंद सैफ अली खान थे। करण चाहते थे कि सैफ ताहिर की भूमिका निभाएं, क्योंकि उन्हें लगा कि सैफ का व्यक्तित्व उनके द्वारा लिखी गई भूमिका के अनुकूल है और सैफ इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए भी सहमत हो गए थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें पीछे हटना पड़ा।

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
आखिर पल में सैफ को फिल्म से पीछे हटना पड़ा क्योंकि अभिनेता चोटिल हो गए थे। सैफ को अपनी चोट का ट्रीटमेंट कराना था इसलिए उनकी तारीखें तय नहीं हो सकीं और आखिरी मिनट में, करण ने शाहरुख खान को कास्ट करने का मन बनाया। करण जौहर के साथ अपनी दोस्ती की वजह से शाहरुख खान फिल्म में रोल निभाने के लिए तुरंत तैयार हो गए थे। यह करण जौहर के साथ शाहरुख खान की तीसरी फिल्म थी। इससे पहले दोनों 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। 
Raj Kundra: जेल में पति को चिट्ठी लिखती थीं शिल्पा शेट्टी, 'यूटी 69' की रिलीज से पहले राज कुंद्रा ने दिखाई झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : social media
'ऐ दिल है मुश्किल' की कहानी की बात करें तो यह फिल्म मुख्यता रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के किरदारों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में एक तरफा प्यार को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की केमिस्ट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान और शाहरुख खान सभी के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था और हिट रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें