फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan-SRK: डांसर के रूप में कितने अलग हैं शाहरुख खान और सलमान? वैभवी मर्चेंट ने बताया अंतर

Sun, 29 Oct 2023 10:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-वैभवी मर्चेंट-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और उन्हें डांस सिखाया है। इनमें शाहरुख खान और सलमान जैसे सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में वैभवी ने दोनों खान एक्टर्स के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही उन्होंने बतौर डांसर दोनों के बीच अंतर भी बताया। वैभवी मर्चेंट का कहना है कि जब डांस की बात आती है तो शाहरुख खान और सलमान खान दोनों में अपनी-अपनी खूबियां हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वैभवी मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
वैभवी ने शाहरुख को एक 'इमोशन' कहा, जबकि उनका मानना है कि सलमान खान एक 'वाइब' हैं। वैभवी ने एक मीडिया वेबसाइट के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि दोनों स्टार्स को डांस सिखाते वक्त उन्हें क्या अंतर महसूस होता है? बता दें कि वैभवी ने शाहरुख खान को 'देवदास', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'पठान' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफ किया है। वहीं सलमान खान को वह 'सुल्तान', 'बॉडीगार्ड' और 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की फिल्मों में डांस सिखा चुकी हैं। आगामी फिल्म 'टाइगर 3' के लिए भी वैभवी ने सलमान को कोरियोग्राफ किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वैभवी का कहना है, 'दोनों अलग शख्सियत हैं, बिल्कुल अलग इंसान। मेरे मानना है कि शाहरुख खान प्यार, सम्मान, कठिन परिश्रम और अनुशासन वाले माहौल से आए हैं। वह रिहर्सल करेंगे, तैयारी करते हैं और वह इसी तरह से रहते हैं। वह मानते हैं कि उन्हें डांस नेचुरली नहीं आता, लेकिन उनके अंदर डांसर है। वह हमेशा कोशिश करते हुए कहते हैं, 'नहीं है, पर मुझे करना है। और करते हैं।'
Bobby Deol: 'राणा नायडू' का हिस्सा बनना चाहते थे बॉबी देओल, अब सीरीज देखने के बाद दुखी हो गए एक्टर

4 of 5
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के डांस के बारे में बताते हुए वैभवी ने कहा, 'सलमान खान डांस को बहुत सहजता से लेते हैं। वह भी एक प्यार भरे माहौल से आए हैं, लेकिन वह इसे शाहरुख खान की तरह एक्सप्रेस नहीं करते। शाहरुख खान कविताओं की किताब हैं, जबकि सलमान एक उपन्यास। मेरा मानना है कि दोनों इसी तरह हैं।'
Kapil Sharma: कंगना रणौत को द कपिल शर्मा शो में ही क्यों आती है हंसी? कॉमेडियन ने बताई दिलचस्प वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान की 'टाइगर 3' अगले महीने दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। वहीं, शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'डंकी' है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल दिसंबर में दस्तक देगी। इसके अलावा शाहरुख खान, सलमान की 'टाइगर 3' में भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।
Kajal Aggarwal: 'इंडियन 2' की रिलीज से पहले काजल अग्रवाल ने लिया आलीशान घर, नोट साझा कर बताया परिवार का महत्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें