फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी हैं शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर अफवाहें, परेशान होकर किंग खान ने किया ये ट्वीट

Sun, 08 Sep 2019 04:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान पिछले लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब होते जा रहे हैं। इस बीच अगर शाहरुख की फिल्म की कोई भी खबर सामने आती है तो वो तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान डायरेक्टर कबीर खान के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इस खबर को लेकर खुद शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : amar ujala
दरअसल हाल ही में एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इस खबर में बताया जा रहा था कि शाहरुख खान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित करेंगे। ऐसी खबरों से परेशान होकर शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया है, हालांकि शाहरुख का ट्वीट काफी मजेदार अंदाज में है।
विज्ञापन

3 of 5
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'यह जानकर काफी खुशी होती है कि मेरी अनुपस्थिति में और मेरे पीठ पीछे मैंने अचानक से कई सारी फिल्में साइन कर ली हैं, जिनके बारे में खुद मुझे कोई जनकारी नहीं है। दोस्तों मैं जब भी कोई फिल्म करूंगा, तब मैं खुद कहूंगा कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं। इसके अलावा जो भी खबरें सामने आ रही हैं वो सब अफवाहें हैं।' 

4 of 5
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि हाल ही में एक और खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान रणबीर कपूर- आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। हालांकि अब इस कैमियो वाली खबर में कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं, क्योंकि इसकी भी अभी तक शाहरुख या ब्रह्मास्त्र की टीम की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। फिल्म में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया था। इस फिल्म से शाहरुख को काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

पढ़ें: 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में 'मर्डर 2' के अभिनेता गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें