फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: 'आर्यन बच्चा है वो बस गलत समय पर वहां था', शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़ी हुई इंडस्ट्री, जानिए किसने क्या कहा

Tue, 05 Oct 2021 07:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग केस में शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान पकड़ा गया है। मुंबई की एक अदालत ने उसे तीन दिन की एनसीबी रिमांड पर भेज दिया है। उसके साथ गिरफ्तार हुए दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में भेजा गया है। सोशल मीडिया पर आर्यन को खूब ट्रोल किया जा रहा है, साथ ही शाहरुख खान की परवरिश पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच कई बॉलावुड सितारे आर्यन के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं।

शाहरुख और गौरी के घर पहुंचे सितारे
वहीं शाहरुख खान के घर मन्नत में सितारों का आना जाना लगा हुआ है। सबसे पहले रविवार की रात को सलमान खान उनके घर पहुंचे। उसके बाद सोमवार देर रात करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर, नीलम कोठारी समेत कई सितारे शाहरुख और गौरी के घर पहुंचे हैं। वहीं कुछ सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन दिखाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr
ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने लिखा, मेरे ख्याल से ये आर्यन खान के बारे में नहीं है क्योंकि वो दुर्भाग्यवश गलत समय पर गलत जगह था। वो बहुत अच्छा बच्चा है। इस हालात को एक उदाहरण के तौर पर देख सकते हैं कि कैसे बॉलीवुड के लोगों को विच हंट किया जाता है। मैं शाहरुख और गौरी के साथ हूं।
विज्ञापन

3 of 7
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : Twitter
शाहरुख खान की को-स्टार रहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि मेरे परिवार के एक सदस्य के पास एक क्रूज है, इसलिए मुझे पता है कि वहां सुरक्षा जांच के कई दौर होते हैं। इसलिए मुझे समझ में नहीं आता कि सुरक्षा का यह उल्लंघन कैसे हुआ। मुझे लगता है कि यह एक टारगेट करने जैसा है और उनकी छवि को धुमिल करने वाला है। यह सिर्फ 8 बच्चों का झुंड नहीं हो सकता।

4 of 7
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
मीका सिंह ने लिखा, वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलिया क्रूज...  काश मैं वहां जा पाता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे। उन्होंने आगे लिखा,  इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन खान ही घूम रहा था क्या.. हद है..। गुड मॉर्निंग आपका दिन शानदार हो। मीका का कहना है कि क्या इस क्रूज पर सिर्फ आर्यन खान ही था। 
विज्ञापन

5 of 7
शशि थरूर - फोटो : एएनआई
शशि थरूर ने लिखा- मैं ड्रग्स का प्रशंसक नहीं हूं और ना ही मैंने कभी ड्रग्स लेने की कोशिश की, लेकिन जिस तरह से शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर लोग मजाक बना रहे हैं, उससे नफरत सी महसूस होती है। कुछ सहानुभूति रखें। अपने मजे के लिए 23 साल के लड़के को इतना ट्रोल करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
सिकंदर खेर - फोटो : instagram/sikandarkher
अनुपम खेर के बेटे और एक्टर सिकंदर खेर ने कहा, मैं इतना कहना चाहता हूं कि जब कोई ऐसी बात सामने आती है जिसमें कानून शामिल है, तो उसे अपना काम करने दें। हम कैसे कह सकते हैं कि 'वह दोषी है, वह हत्यारा है'? क्या आपको इस बात का भी अंदाजा है कि आप किसी के जीवन को कैसे बर्बाद कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एक इंसान के रूप में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि पहले तथ्यों को जानें और परखें, तब फैसला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शोभा डे - फोटो : Twitter
शोभा डे ने कहा,  मुझे लगता है कि यह अभी और आगे बढ़ने वाला है और यह ट्रेजेडी है। मैं यह सोचकर डर गई हूं कि शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी पर क्या बीत रही होगी। वो इस समय किस माहौल में रह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें